फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2751 परीक्षार्थियों ने दी एचटेट लेवल-तीन की परीक्षा, 352 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की तरफ से शनिवार को आयोजित की गई एचटेट लेवल तीन की परीक्षा में जिले के परीक्षा केंद्रों पर 2751 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 352 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। जिले में झज्जर व बहादुरगढ़ के बाहरी क्षेत्र के स्कूल व कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर 3103 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देनी थी। रविवार को दोनों स्तरों में एचटेट लेवल-एक व दो की 5242 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनके लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल मेें परीक्षा संपन्न हो गई है। रविवार को दोनों सत्रों में परीक्षा होगी। प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। एचटेट लेवल तीन की 2751 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन

- बीपी राणा, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें