बच्चों का सीटिंग प्लान देखते अभिभावक। संवाद
- फोटो : Jhjhar
जवाहर नवोदय विद्यालय कलोई में कक्षा नौ की रिक्त 5 सीटों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके लिए 404 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन 257 विद्यार्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। 137 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
जवाहर नवोदय विद्यालय कलोई और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में इस परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे। कलोई में 204 और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में 200 विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी बीपी राणा के नेतृत्व में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परीक्षा का आयोजन किया गया, जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय में प्राचार्य राजन तिवारी के नेतृत्व में परीक्षा आयोजित हुई। एक कमरे में 12 परीक्षार्थियों को बैठने की व्यवस्था की गई थी।
वर्जन
जवाहर नवोदय विद्यालय कलोई में नौवीं कक्षा की 5 सीटें रिक्त बची हुई थी। जिनके लिए शनिवार को 257 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई है।
- राजरतन तिवारी, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, कलोई।