फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 ओवरलोड वाहन पकड़े गए, 5 लाख 78 हजार रुपये लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले की सड़कों पर बेखौफ ओवरलोड फर्राट भर रहे वाहनों पर रोक लगाने के लिए आरटीए, सीआईडी व मुख्यमंत्री उड़न दस्ता कार्रवाई कर रहा है। वीरवार की सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, सीआईडी व आरटीए की टीमें ग्वालीशन रोड पर पहुंची। टीमों ने 15 वाहनों को पकड़ा। आरटीए की तरफ से इन वाहनों पर करीब 7 लाख 78 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सभी वाहनों को रोडवेज की कर्मशाला में खड़ा करा दिया गया है। ट्रक चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह जुर्माने की राशि जमा कराएं और वाहनों को ले जाएं।
विज्ञापन

चरखी दादरी और नारनौल की तरफ से रोड़ी व क्रशर से भरे ओवरलोड ट्रक व डंपर दिल्ली व गुड़गांव की तरफ से जाते हैं। कई बार चेकिंग के दौरान भारी वाहन चालक अपनी गाड़ियों को सड़क के किनारे खड़ा करके चेकिंग से बचते नजर आते हैं। कई घंटों तक ट्रकों की लंबी लाइन सड़क के किनारे लगी रहती हैं। इसके कारण पीछे से आने वाले तेज रफ्तार वाहन खड़े वाहन से टकरा जाते हैं। सड़कों पर खड़े रहने वाले व दौड़ने वाले ओवरलोड वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। रात में ही नहीं, दिन के समय भी ये वाहन नो एंट्री के चक्कर में सड़कों के किनारे खड़े रहते हैं। जिले में अनेक बार इन भारी वाहनों के कारण हादसे हो चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग इस प्रकार के हादसों से कोई सबक नहीं ले रहा है। अगर पुलिस प्रशासन की तरफ से इस प्रकार सड़क पर खड़े रहने वाले वाहनों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और इन्हें सड़कों से हटा दिया जाए तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। टीमों में सीआईडी की तरफ से निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, पवन, जयकिशन, राजवीर आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते में निरीक्षक सुल्तान सिंह, उप निरीक्षक जय भगवान, आरटीए के दस्ते में सुखबीर सिंह आदि शामिल थे।
वर्जन
विभाग की तरफ से नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 15 ओवरलोड वाहनों के चालान काटे गए हैं। जुर्माने की राशि की अदायगी के बाद गाड़ी ले जाई जा सकती है। इन वाहनों पर 5 लाख 78 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। - सुखबीर सिंह, सहायक सचिव, आरटीए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें