हरियाणा के बहादुरगढ़ में गर्मी के बीच पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए बच्चे पेड़ पर पानी के सकोरे लटका रहे हैं। वत्स काॅलोनी लाइनपार के बच्चों ने नई पहल शुरु की है।
गर्मियों में पक्षियों को तपती धूप में पानी और भूख से परेशान देखकर वत्स काॅलोनी लाइनपार के बच्चों ने नई पहल शुरु की है। बच्चों ने अपने अपने घरों व आसपास एरिया में लगे नीम और नींबू के पेड़ पर पक्षियों के लिए पानी का सकोरे पेड़ पर लटकाए।
विज्ञापन
अभिनव, रजत पाराशर हितांश खत्री हैं। ये रोज चिडि़यां के लिए दाना और पानी डालते हैं। तपती धूप में इन बच्चों के नेक कार्य को देखकर पड़ोसियों ने भी अपनी अपनी छतों पर सकोरे में दाना और पानी डालना शुरू कर दिया। कॉलोनी के कई लोगों ने बच्चों द्वारा किए जा रहे नेक कार्य की सराहना की।