फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak Lok Sabha: सांघी गांव में कांग्रेस तो बनियानी में जीती भाजपा, दीपेंद्र ने लिया 2019 की हार का बदला

Wed, 05 Jun 2024 07:08 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
दीपेंद्र हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पैतृक गांव सांघी में कांग्रेस को एकतरफा जीत मिली है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पैतृक गांव बनियानी में चार बूथ में तीन पर भाजपा विजयी रही, जबकि एक बूथ पर कांग्रेस को बढ़ती मिली है।

विज्ञापन


साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की सभी 10 सीट जीतकर कांग्रेस का सफाया कर दिया था। अब की भाजपा व कांग्रेस को पांच-पांच सीट मिली हैं। कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक सीट से एकतरफा 3,45,329 वोटों से भाजपा के अरविंद शर्मा को हराकर पिछली हार का बदला ले लिया। पिछली बार आप व जजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था।

संयुक्त प्रत्याशी एवं आप के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद को पैतृक गांव भैंसरू कलां में 79 वोट मिले थे। इतना ही नहीं, उस समय भाजपा में शामिल रहे जिला परिषद के तत्कालीन चेयरमैन एवं वर्तमान में महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के गांव भाली आनंदपुर में भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी से 818 वोटों से पीछे रही थी। जिले के चार हलकों में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 77 हजार से ज्यादा की लीड गढ़ी सांपला व सबसे कम लीड रोहतक शहर से मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 में यह रही दिग्गजों के गांव व बूथों पर स्थिति

2019 में दिग्गजों के गांव व बूथों पर स्थिति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें