फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण पर जाटों का 23 दिसंबर तक का अल्टीमेटम

Wed, 02 Oct 2013 09:54 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सर्वजाट खाप पंचायत के आह्वान पर हरियाणा के जिला जींद में आयोजित 60 से अधिक खापों की महापंचायत में जाटों ने केंद्र सरकार को आरक्षण के लिए 23 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


जाट चौधरियों ने कहा कि जाट आरक्षण को लेकर शांति बरत रहे हैं। जाटों ने कहा कि अगर इसके बावजूद आरक्षण की व्यवस्था नहीं की गई तो फरवरी में फिर से दिल्ली का घेराव किया जाएगा।

जाटों ने 23 दिसंबर का दिन इसलिए निर्धारित किया है क्योंकि इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन है। जाटों का चौधरी चरणसिंह से बड़ा नेता आज तक कोई हुआ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापंचायत की अध्यक्षता नवगठित राष्ट्रीय सर्वजाट खाप पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नफेसिंह नैन ने की।

उन्होंने कहा कि महापंचायत में दूसरे प्रदेशों के जाटों ने जींद पहुंचकर यह साबित कर दिया है कि पूरे देश का जाट आरक्षण को लेकर एकजुट है।

ढाई महीने में 41 सदस्यीय कमेटी देश प्रदेश का दौरा करके जाटों को आरक्षण आंदोलन के लिए तैयार करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें