गांव पांची में एक महिला ने दवा के धोखे में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव पांची जाटाना निवासी सुमन पिछले कई दिन से बीमार चल रही थी। मंगलवार रात उसने दवा के धोखे में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए सोनीपत के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।