हरियाणा जनहित कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हरियाणा के जिला सिरसा क्षेत्र के लोगों ने राजनीतिक रूप से लंबे समय तक एक परिवार विशेष का साथ दिया है।
यह परिवार लंबे समय तक सत्ता में रहा, लेकिन क्षेत्र में आधारभूत ढांचा भी विकसित नहीं हुआ। अगर जनता एक बार उनका साथ दे तो वे बताएंगे कि असली विकास क्या होता है।
कुलदीप बिश्नोई सोमवार को हरियाणा विजय अभियान के तहत सिरसा जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया।
विजय रथ पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. गणेशी लाल, पूर्व सांसद पंडित रामजीलाल, पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम, भाजपा जिला प्रधान अमीरचंद मेहता, हजकां जिलाध्यक्ष कुलदीप भांभू व ओमप्रकाश फुटेला, महावीर प्रसाद, जगदीश चोपड़ा, जयबीर गोदारा आदि सवार थे।
गांव शेरपुरा के समीप एक किसान परिवार नरमा की चुगाई कर रहा था तो कुलदीप बिश्नोई ने काफिला रुकवाया और किसानों के बीच जाकर कुशलक्षेम पूछी और कपास चुगकर किसान को दी।
बिश्नोई ने कहा कि सिरसा क्षेत्र न केवल आधारभूत ढांचे को विकसित करने में बल्कि शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में भी अत्यधिक रूप से पिछड़ा हुआ है।
चौटाला परिवार ने इतने साल सत्ता में रहने के बावजूद एक भी बड़ा उद्योग क्षेत्र में नहीं लगवाया। इस अवसर पर पाला सिह कंबोज, राजबीर गोदारा, रोहताश जांगड़ा, अरूण बैनीवाल, मनप्रीत सिंह आजाद, जयवीर चाडीवाल, तरूण भाटी, आदि उपस्थित थे।