जिले के गांव तालु में युवक जयभगवान (40) की गांव के कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी।
युवक
का शव खेत में मिला। उसके सिर का ऊपरी हिस्सा और नाक कटे हुए थे। पुलिस ने
शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के सरकारी अस्पताल
लेकर आई। पुलिस ने मृतक के भाई अनिल की शिकायत पर प्रवीण, उसके पिता जगत
सिंह और चचेरे भाई सुप्रसिद्ध के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। युवक दो दिन पहले ही
गांव में लौटा था।
मृतक के भाई अनिल ने बताया कि उसका भाई
सुबह शौच आदि के लिए घर से गया था। वह भी उधर से गुजर रहा था कि तीन लोगों
तेज हथियारों समेत आ रहे थे। उसने आरोप लगाया कि प्रवीण, जगत और सुप्रसिद्ध
ने उसके भाई की हत्या की है। मुंढाल चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि
मृतक के भाई अनिल की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
किया है।