फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहमति संबंध में रहे युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव निवासी युवक ने सहमति संबंध में रहने वाली युवती और उसके परिजनों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर मंगलवार रात आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने युवती और अन्य पर दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवाकर 50 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर युवती, उसके पिता, दो भाइयों समेत 9 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दावा : फरवरी में किया था प्रेम विवाह
पुलिस के अनुसार मृतक के पिता जिले सिंह ने बताया कि उसका बेटा 22 वर्षीय सुरेश खेतीबाड़ी करता था। एक युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने जब शादी की बात की तो बेटे ने इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर 27 फरवरी 2021 को युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बेटे पर मारपीट और एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कराया था। इस पर सुरेश तीन माह जेल में रहा। जेल से जमानत पर आने के बाद युवती ने कहा कि अगर वह उससे शादी कर लेगा तो केस में राजीनामा कर लेगी। मृतक के पिता ने दावा किया कि दोनों ने फतेहाबाद के एक मंदिर में 19 फरवरी 2022 को प्रेम विवाह कर लिया। एक महीने युवती हमारे साथ रही। इसके बाद युवती और उसके परिजनों ने 50 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म का केस दर्ज करने की धमकी दी। 19 मार्च को किसी को बिना कुछ बताए युवती घर से चली गई। हमने पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की रपट दर्ज करवा थी।
सामूहिक दुष्कर्म का कराया केस दर्ज
जिले सिंह ने बताया कि घर से जाने के बाद 1 अप्रैल को युवती ने सुरेश और दो अन्य पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। इसके बाद आरोपी युवती मेरे बेटे पर दबाव बनाकर रुपये मांग रही थी। मंगलवार शाम को बेटा सुरेश घर आया तो उसने कहा कि युवती से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई विनोद कुमार का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान पर युवती समेत नौ लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें