नारनौंद। गांव राजपुरा के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। 24 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को हांसी के सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
राजपुरा के चौकीदार महेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की देर शाम वह गांव से हांसी रोड की तरफ घूमने के लिए गया हुआ था। तो गांव से थोड़ी 26 वर्षीय युवक गंभीर अवस्था में पड़ा हुआ था और उसके पास उसकी बाइक भी पड़ी थी। उपुलिस पूछताछ में सामने आया कि एक अज्ञात ट्रक चालक उसकी बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने चौकीदार के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
बुधवार शाम को सड़क हादसे में एक युवक की मौत की सूचना प्राप्त हुई। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। बाइक पर कोई नंबर नहीं लिखा हुआ है। पिछली नंबर प्लेट पर रोमन रेंस और अगली नंबर प्लेट पर डब्ल्यू डब्ल्यू एफ लिखा हुआ है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि एक अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मारी है। - एएसआई महेंद्र सिंह, जांच अधिकारी।