बास। थाना बास क्षेत्र के गांव बास के पास वीरवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गांव बास बादशाहपुर निवासी दीपक (23 ) की मौत हो गई। । पुलिस ने मृतक के चाचा सुरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रही है। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल हांसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दीपक गुरुवार रात करीब 11 बजे के बीच मुंढाल से बास की ओर जाने वाले मार्ग से खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया।
सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। थाना बास पुलिस और ईआरवी टीम मौके पर पहुंची। घायल को नागरिक अस्पताल हांसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।