हांसी। शहर के एक इलाके से करीब दस दिन पूर्व लापता एक नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मेडिकल जांच में वह सात महीने की गर्भवती मिली है। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नाबालिग के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाबालिग के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए, जिसमें उसने पूरी घटना का विवरण दिया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सुखजीत ने बताया कि नाबालिग का वीरवार को मेडिकल करवाया था। आरोपी युवक को जेल भेज गया दिया है।