फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: तलवंडी राणा में तेजधार हथियार से वार कर युवक की हत्या, दोस्तों के साथ बैठकर पी शराब; हुई थी कहासुनी

Sun, 19 May 2024 10:07 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

जानकारी के अनुसार तलवंडी राणा निवासी रोहित मजदूरी का काम करता था। रात को वह जलघर में सोने के लिए गया था। रात करीब 10:30 बजे तक रोहित अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान रोहित के दोस्तों के साथ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के तलवंडी राणा गांव में शनिवार देर रात तेजधार हथियार से वार कर युवक की हत्या कर दी। मृतक 23 साल का रोहित तलवंडी राणा गांव का रहने वाला था। रविवार सुबह सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस व सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल मैं रखवा दिया है। पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तलवंडी राणा निवासी रोहित मजदूरी का काम करता था। रात को वह जलघर में सोने के लिए गया था। रात करीब 10:30 बजे तक रोहित अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान रोहित के दोस्तों के साथ कहासुनी हो गई। उसके बाद रोहित पर तेजधार हथियार से हमला किया गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। सिर और गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान मिले हैं।

सुबह जब रोहित घर नहीं लौटा तो उसके परिजन उसकी तलाश में जलघर पहुंचे। वहां पर रोहित की डेड बॉडी मिली। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सदर थाना पर प्रभारी सुरेश का कहना है कि  मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें