फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आसमान से बरसी आग, सात दिन में 7 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

Sun, 19 May 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
एक सप्ताह से गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह में जिले का अधिकतम तापमान सात डिग्री बढ़ा है। इस समय अवधि में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले शनिवार तक जिले का अधिकतम तापमान 47 डिग्री पहुंच सकता है।
शनिवार को गर्मी का प्रकोप दिनभर बना रहा। सुबह 10 बजे लू चलनी शुरू हुई और गर्मी की प्रचंडता शाम सात बजे तक बनी रही। तेज धूप से धरती खूब तपी। दोपहर के समय बाजारों से रौनक गायब रही, जबकि शाम छह बजे के बाद बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल देखने को मिली। मीठे और शीतल पेय पदार्थों की स्टॉल राहगीरों को जरूर कुछ राहत दे रही है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया जबकि दोपहर के समय 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से लू चली। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 25 मई तक दिन का तापमान तेजी से बढ़ने का अनुमान है। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 47 जबकि न्यूनतम 32 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


प्रदूषण के स्तर में हुआ सुधार
पिछले एक सप्ताह में प्रदूषण का स्तर सुधरा है। शनिवार को प्रदूषण का अधिकतम स्तर 185 एक्यूआई और न्यूनतम स्तर 42 एक्यूआई दर्ज किया गया। शुक्रवार के मुकाबले प्रदूषण का अधिकतम स्तर 86 एक्यूआई तो न्यूनतम 40 एक्रूूआई कम हुआ है।




13 से 18 मई तक तापमान की स्थिति

तारीख- अधिकतम - न्यूनतम
13 मई-40-24
14 मई- 41-26
15 मई-42-27
16 मई- 43-28

17 मई- 44-28

18 मई- 45-29

19 से 25 मई तक तापमान के आसार

तारीख- अधिकतम- न्यूनतम
19 मई- 45-29

20 मई- 45-30

21 मई- 45-30

22 मई- 46-30

23 मई- 46-31

24 मई-46-31
25 मई-47-32


इन बातों का रखें ख्याल
- दोपहर के समय घर से अनावश्यक बाहर निकलने से बचें।
- बाहर निकलते समय गमछा, टोपी और चश्मा साथ रखें।
- प्रत्येक 30 मिनट के बाद पानी का सेवन करते रहे।
- दोपहर के समय ज्यादा श्रम वाले काम न करें।
- हल्के रंग के हल्के सूती कपड़े पहने।
- अपने साथ पशु-पक्षियों का भी विशेष ध्यान रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें