फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येलो व ऑरेंल अलर्ट जारी : आज रात से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, कल से 4 दिन तक प्रदेश में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से प्रदेश में 8 अक्तूबर तक बारिश व ओलावृष्टि की संभावना रहेगी। उधर, भारतीय मौसम विभाग की तरफ से येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से दक्षिणी पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी व अरब सागर में भी कम दबाव के क्षेत्र बने हुए हैं। इस कारण से विक्षोभ को अरब सागर व बंगाल की खाड़ी दोनाें तरफ से भरपूर नमी मिलेगी। इससे गरज व चमक के बादल बनेंगे। 5 अक्तूबर तक अलसुबह से इस विक्षोभ का असर दिखने लगेगा। 8 अक्तूबर को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। इसके बाद दिन व रात के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट आएगी, जिससे सुबह व शाम को हल्की ठंड शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें