फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एलायंस एयर ने विंटर शेड्यूल बनाकर मंजूरी के लिए भेजा, दो और शहरों से जुड़ सकेगा हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इस माह के आखिर सप्ताह तक महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से उड़ान सेवाओं का विंटर शेड्यूल जारी किया जाएगा। इस शेड्यूल के तहत अहमदाबाद व जम्मू के लिए उड़ान सेवाएं शुरू की जाएंगी। एलायंस एयर की तरफ से विंटर शेड्यूल बनाकर मंजूरी के लिए डीजीसीए को भेजा हुआ है। फिलहाल हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ व जयुपर के लिए उड़ान सेवा संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ की फ्लाइट को जम्मू तक बढ़ाने की संभावना
एयरलाइन कंपनी चंडीगढ़ की फ्लाइट को जम्मू तक बढ़ा सकती है। अगर ऐसा होता है तो किराया व शेड्यूल भी नए सिरे से जारी होगा। इससे यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा। चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा। इससे पहले दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को जयपुर तक बढ़ाया गया था।
विज्ञापन

अभी विंटर शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इस माह के आखिर तक शेड्यूल जारी होने की संभावना है।
- ओपी सैनी, कार्यकारी निदेशक, एयरपोर्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें