फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: ट्रेन में चढ़ते समय साड़ी में पैर उलझा, प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंसी महिला, ट्रेन चलने से मौत

Tue, 18 Apr 2023 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

सुमन परिवार संग जेठ के बेटे के टीका कार्यक्रम में शरीक होने गुरुग्राम जा रही थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह करीब सवा 5 बजे सिरसा एक्सप्रेस में चढ़ते समय नहर कॉलोनी में रहने वाली सुमन शर्मा (47) का पैर साड़ी में उलझ गया। इस कारण प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंसने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतका अपने जेठ के बेटे के टीका कार्यक्रम में शामिल होने गुरुग्राम जाने के लिए स्टेशन पहुंची थी। सूचना मिलने पर रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार नहर विभाग में एआरसी गिरदावरी पद पर तैनात मुरारी लाल शर्मा नहर कॉलोनी में परिवार समेत रहते हैं। उनके बड़े भाई रामपाल गुरुग्राम में रहते हैं। मुरारी लाल सुबह करीब 5 बजे पत्नी सुमन और बेटी महक के साथ गुरुग्राम जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और वह टिकट लेकर प्लेटफार्म नंबर वन पर गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद सिरसा एक्सप्रेस आने पर मुरारी लाल और उनकी बेटी महक डिब्बे में चढ़ गए। उनकी पत्नी सुमन ट्रेन में चढ़ने लगी तो उनका पैर साड़ी में उलझ गया। जिस कारण संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस गई। ट्रेन चलने से उसकी मौत हो गई। हादसा होने पर सिरसा एक्सप्रेस कुछ देर प्लेटफार्म पर रुकी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें