फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रिलीव के बाद विद्यार्थियों को पढ़ा रही एक्सटेंशन लेक्चरर के साथ कॉलेज प्राचार्य का हुआ विवाद, बेसुध होकर क्लास रूम में गिरी लेक्चरर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सीआरएम जाट कॉलेज में सोमवार को अंग्रेजी विभाग की एक्सटेंशन लेक्चरर डॉ. ज्योति के क्लास लेने पर विवाद हो गया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. नीलम सिंह ने डॉ. ज्योति का पढ़ाने पर विरोध किया तो दोनों में बहसबाजी हो गई। प्राचार्य ने एक्सटेंशन लेक्चरर से कहा कि रिलीव करने के बाद भी तुम क्लास में कैसे पढ़ा रही हो। एक्सटेंशन लेक्चरर ने कहा कि उसक रिलीव ऑर्डर का लेटर नहीं मिला है। प्राचार्य ने लेक्चरर को क्लास से बाहर जाने को कहा तो लेक्चरर ने मना कर दिया। प्राचार्य ने एक्सटेंशन लेक्चरर को कार्रवाई करवाने की चेतावनी दी तो वह बेसुध होकर क्लास रूम में ही गिर गई। कॉलेज स्टाफ ने पहले डॉ. ज्योति को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, इसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल में ले गए। डॉ. ज्योति ने जिला प्रशासन से प्राचार्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कॉलेज प्रशासन की ओर से भी डॉ. ज्योति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन डॉ. ज्योति ने बताया कि वह जाट कॉलेज में पिछले कई साल से अंग्रेजी विषय की एक्सटेंशन लेक्चरर है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह कॉलेज में पहुंची तो मेन गेट पर तैनात कॉलेज के सुरक्षाकर्मी ने उसे रोक दिया। सुरक्षाकर्मी ने उसे कहा कि आपको रिलीव कर रखा है। इसके बाद वह प्राचार्य ऑफिस में चली गई। जब उसने रजिस्टर में अपनी हाजिरी लगाई तो प्राचार्य ने हाजिरी पर गोला लगाकार उसे अंडर लाइन कर दिया। डॉ. ज्योति ने बताया कि बायोमीट्रिक सिस्टम से भी उसके अंगूठे के निशान को डिलीट कर रखा था। फिर वह क्लास में चली गई। आरोप है कि क्लास में पढ़ाने के दौरान प्राचार्य भी क्लास में ही आ गई और क्लास रूम में विद्यार्थियों के बीच उसके साथ अभद्र व्यवहार किया है व मानसिक रूप से परेशान किया है। डॉ. ज्योति ने कहा कि काॅलेज प्रशासन से मिली जानकारी क अनुसार उसको 28 मार्च को रिलीव किया गया था, लेकिन रिलीव की ऑर्डर कॉपी नहीं दी गई।
15 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुई थी प्राचार्य
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्राचार्य डॉ. नीलम सिंह 15 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुई थी। जो कि होम आईसोलेट हुईं थी। एक्सटेंशन लेक्चरर के आरोप हैं कि कोरोना संक्रमित होने के बाद भी प्राचार्य कॉलेज में आती है। वहीं प्राचार्य का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसके पास कोरोना संक्रमित होने की कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन



एक्सटेंशन लेक्चरर ज्योति को एडीसी के आदेशानुसार 28 मार्च को ही रिलीव कर दिया गया था। रिलीव के बाद भी यह लेक्चरर कॉलेज में क्लास ले रही थी। जो कि नियम के खिलाफ है। मैंने उससे यही कहा था कि रिलीव होने के बाद भी क्लास क्यों ले रही है। इसी पर वह मेरे से बहसबाजी करने लगी। कॉलेज की तरफ हमने उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

डॉ. नीलम सिंह प्राचार्य, सीआरएम जाट कॉलेज हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें