फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर महिला को पेड़ से बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
तलवंडी रूक्का गांव में एक खेत में दिनभर मजदूरी करने के बाद जब महिला ने अपना मेहनताना मांगा, तो खेत मालिक ने उसे पेड़ से बांध दिया। महिला के साथ मारपीट भी की गई। इतना ही नहीं पीड़ित महिला पर सरसों चोरी करने का आरोप लगाकर भट्ठा मालिक से 11 हजार रुपये भी आरोपी ले गए। अब इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस में पीड़िता ने शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी विक्रम, लीला और राजू के खिलाफ जातिसूचक गालियां देने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला बांदा के बसेड़ी निवासी आरती ने पुलिस को बताया कि वह तलवंडी रूक्का गांव के पास हेमराज ब्रिक्स पर मजदूरी करती है। भट्ठे पर काम नहीं होने पर खेतों में जाकर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करती हूं। पीड़ित महिला ने बताया कि छह अप्रैल को आरोपी सुबह भट्ठे पर आए और खेतों में सरसों की फसल निकलवाने के लिए उसे अपने साथ ले गए।
महिला ने बताया कि काम करने के बाद शाम को खेत मालिक से मजदूरी मांगी। इस पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर पेड़ से बांध दिया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के पति विजय के साथ भी मारपीट की और जातिसूचक गालियां दी। घटना की जानकारी मिलने पर भट्ठा मालिक आए। आरोप है कि आरोपियों ने भट्ठा मालिक से कहा कि महिला ने सरसों चोरी की है और 11 हजार रुपये देने होंगे। भट्ठा मालिक ने रुपये खेत स्वामी को रुपये दे दिए। पीड़ित महिला ने भट्ठा मालिक को पूरी आपबीती सुनाई। महिला भट्ठा स्वामी के साथ आजाद नगर पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें