फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप की मदद से फर्जी सिम बेचने वाले आरोपी दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मोबाइल एप की मदद से आधार कार्ड पर फोटो और पता बदलकर मोबाइल सिम बेचने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। सातरोड़ खास के पास बनी सैनी धर्मशाला निवासी अजय कुमार व सातरोड़ खुर्द निवासी गौरव को दो-दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों ने अब तक कितने सिम बेचे थे और ये काम कब से कर रहे थे, इसके बारे में रिमांड अवधि के दौरान पुलिस पता लगाएगी। जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा था। मामले में एएसआई विजय कुमार की शिकायत पर सदर थाने में केस दर्ज किया गया था। सातरोड़ के पास कैंट हाईवे पर सातरोड़ खास के पास बनी सैनी धर्मशाला निवासी अजय कुमार व सातरोड़ खुर्द निवासी गौरव वोडाफोन व आइडिया कंपनी के सिम बेचते हैं। दोनों आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन में फेक आधार मेकर एप इंस्टॉल किया हुआ है। सिम खरीदने वाले से आईडी के रूप में आधार कार्ड लेकर इस एप की मदद से फोटो व पता बदल देते हैं। अजय के पास से एक मोबाइल फोन, वोडाफोन व आइडिया कंपनी के 23 सिम और आधार कार्ड की फोटोस्टेट की हुई 9 कॉपी बरामद कीं। गौरव के पास से एक मोबाइल फोन, वोडाफोन व आइडिया कंपनी के पांच सिम, आधार कार्ड की फोटोस्टेट की हुई 9 कॉपी बरामद कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें