फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पशु को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई कार, जेई समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भिवानी जिले के ढिगावा मंडी से शादी में शामिल होकर वीरवार रात हिसार लौट रहे बिजलीकर्मियों की कार सामने आए पशु को बचाने के प्रयास में गांव हरिकोट के पास पेड़ से जा टकराई। हादसे में रेवाड़ी निवासी जूनियर इंजीनियर भुवनेश सांगवान, हिसार के गांव किनाला निवासी क्लर्क मंदीप कुंडू ,फतेहाबाद के किरढान निवासी राजेश की मौके पर मौत हो गई। हादसे में फतेहाबाद के निवासी 35 वर्षीय संदीप, जींद निवासी 28 वर्षीय अमन, हिसार माडल टाउन निवासी रविंद्र घायल हो गए। अमन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में फंसे लोगों को निकालने में करीब आधे घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन


हिसार के विद्युत नगर स्थित बिजली निगम के मुख्यालय स्थित चीफ बैंक ऑफिस में कार्यरत जेई भुवनेश के साथ अन्य 5 कर्मचारी कार में सवार होकर शादी समारोह में गए थे। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारी विकास के भाई की ढिगावा मंडी में आयोजित शादी में शामिल होने के बाद रात करीब 12 बजे यह सभी मंगाली के रास्ते से हिसार की ओर आ रहे थे। रात करीब 12.45 बजे जब हरिकोट के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। गाड़ी की गति अधिक होने के कारण कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बिजलीकर्मियों ने बताया कि कार के सामने पशु आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। वहां तीव्र गति का मोड़ होने के कारण कार पेड़ से टकरा गई।



हादसे की सूचना मिलने के बाद मंगाली चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ वीरवार की रात गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने हरिकोट के पास कार का हादसा देखा तो मदद के लिए पहुंचे। लोगों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी व अन्य धारदार सामान की मदद से गाड़ी के हिस्से को काटकर घायलों को बाहर निकाला। जानकारी मिलने के बाद बिजली निगम के अधिकारी- कर्मचारी भी नागरिक अस्पताल पहुंचे। घायलों को हिसार के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें