फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता: जन्म देने वाली मां ने दुत्कारा तो यशोदा बन नर्सें बच्ची पर लुटा रहीं ममता, पढ़ें हिसार की ये कहानी

Tue, 19 Mar 2024 08:52 AM IST
नवीन दलाल दीपिका लोहचब, हिसार (हरियाणा)

सार

पीड़ित नाबालिग की मां ने बताया था कि उसकी बेटी की उम्र 16 साल और 4 महीने है। वह शहर के एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल के ही 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने डरा धमकाकर उसकी बेटी के साथ कैफे में गलत काम किया। जिससे बेटी गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
हिसार सिविल अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज से दुत्कारी गई दुष्कर्म पीड़िता की 26 दिन की बच्ची का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। बच्ची काे जन्म देने वाली मां का आंचल तो नसीब नहीं हुआ लेकिन अस्पताल की नर्स उसके लिए यशोदा मां बनी हैं। अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी परिजन बन उसका पालन-पोषण का जिम्मा उठाए हुए हैं। इन नर्सों की गोद में बच्ची को सुकून की नींद आती है। प्यार से सभी उसे बेबी, बेबी कहकर खिलाते हैं।

विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के नीकू वार्ड में उपचाराधीन 26 दिन की बच्ची की देखभाल नर्सिंग ऑफिसर कर रही हैं। बच्ची को मां का दूध नहीं मिला तो बोतल से दूध पिलाया जा रहा है। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को बच्ची को पुलिस को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद बच्ची कहां जाएगी, उसकी देखभाल कौन करेगा, इसके बारे में तभी पता चल सकेगा।

22 फरवरी को हुई थी डिलीवरी
पीड़ित नाबालिग की मां ने बताया था कि उसकी बेटी की उम्र 16 साल और 4 महीने है। वह शहर के एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल के ही 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने डरा धमकाकर उसकी बेटी के साथ कैफे में गलत काम किया। जिससे बेटी गर्भवती हो गई। हालांकि उनको इसकी भनक तक नहीं लगी। 22 फरवरी को स्कूल में छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर जब वे उसे घर ले जा रही थे तो रास्ते में ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिन बाद नवजात की मां को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद छात्रा के परिजन बच्ची को नीकू वार्ड में छोड़कर चले गए थे। छात्रा के परिजनों ने बच्ची को अपनाने से इन्कार कर दिया था। अब बच्ची को पुलिस को सौंपने की तैयारी है। संवाद

जांच अधिकारी के अनुसार
बच्ची नीकू वार्ड में भर्ती है। उसका वजन अब डेढ़ किलोग्राम है। बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। मंगलवार को बच्ची को पुलिस को सौंप दिया जाएगा। - समर्थ, बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें