झज्जर में सुबह से बादलवाही छाई हुई है। मौसम में ठंडक है। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया।
सोनीपत में सुबह से ही धूप खिली हुई है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। प्रदूषण का स्तर हरे रंग में है। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 97 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 101 पर था।
रेवाड़ी में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम ठंडक भरा है। हवाएं भी चल रही हैं। बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
नारनौल क्षेत्र में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
करनाल में सुबह हल्के बादल थे लेकिन तेज धूप निकली हुई है, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
अंबाला में भी सुबह से धूप निकली हुई है। तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। अभी कुछ दिनों तक मौसम खुश्क रहेगा।