हिसार। शहर के खजांनचियान बाजार स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर काम करने वाला कारीगर सुबह करीब साढ़े चार बजे 3 तोले सोना चोरी करके फरार हो गया। इस संबंध में दुकानदार निर्मल माझी ने सिटी थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पश्चिम बंगाल के रहने वाले आलम मलिक के खिलाफ केस दर्ज जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में मूल रूप से पश्चिम बंगाल और हाल निवासी चांद मार्केट खजांनचियान बाजार निवासी का कहना है कि निर्मल बंगाली के नाम से ज्वेलर्स की दुकान है। शुक्रवार सुबह 4 बजकर 39 मिनट पर दुकान पर काम करने वाला कारीगर आलम मलिक दुकान के अंदर रखा करीब तीन तोला सोना चोरी कर ले गया। सुबह घटना का पता चला। थाना प्रभारी एसआई कृष्ण कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर आलम मलिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।