माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। गांव गंगवा की बेटी हर्षिता पुत्री गौरी शंकर का चयन भारतीय रोलर हॉकी टीम में हुआ है। भारतीय रोलर हॉकी टीम के बोर्ड की पंचकूला में हुई मीटिंग में यह चयन किया गया। हर्षिता नवंबर 2022 में अर्जेंटीना में होने वाले वर्ल्ड गेम में हिस्सा लेगी। चयन पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने हर्षिता के दादा मुखराम दूधवाला को शुभकामनाएं दी।