फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: छिटपुट बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, आज भी संभावना, 6 दिसंबर तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

Thu, 02 Dec 2021 09:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में गुरुवार को कई जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में 5 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।
विज्ञापन
गुरुवार शाम को रोहतक में हुई बूंदाबांदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम आमतौर पर 6 दिसंबर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के उत्तर दक्षिण क्षेत्रों में 3 दिसंबर रात को कुछएक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। 

विज्ञापन


इसके बाद 5 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके आंशिक प्रभाव से 5 व 6 दिसंबर को राज्य में बादलवाई व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश भी संभावित है। इस बारिश से जहां स्मॉग से राहत मिलेगी, वहीं धुंध भी गहराएगी।

यह भी पढ़ें ः चरखी दादरी: पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, दो युवकों की मौत, एक गंभीर, पीजीआई रोहतक में चल रहा इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह दिनभर बादल छाए रहे। धूप न निकलने से दिन भर ठंड का अहसास हुआ। दोपहर को छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई, जिससे ठंड और भी बढ़ गई। हालांकि शाम को आसमान थोड़ा साफ हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। 

हिसार में इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा 2 दिसंबर

हरियाणा के हिसार जिले में 2 दिसंबर का दिन इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। छिटपुट बूंदाबांदी से दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे पहुंच गया, जिससे ठंड बढ़ गई। 

बूंदाबांदी का नहीं हुआ असर, एक्यूआई रेड जोन में

गुरुवार को हुई छिटपुट बूंदाबांदी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पर कोई असर नहीं पड़ा और यह रेड जोन में बरकरार रहा। सुबह 9 बजे एक्यूआई का स्तर 377, दोपहर 12 बजे 374 व रात 8 बजे 377 दर्ज किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें