फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोली से 11 दिन पहले उठी ढाणी मोहब्बतपुर की बेटी सुमन की अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। गांव ढाणी मोहब्बतपुर में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई। जब अपनी शादी का कार्ड देकर लौट रही युवती और एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। डोली में बैठने से 11 दिन पहले युवती की अर्थी उठी। युवती दिल्ली पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात थी, जबकि युवक सिरसा जिले के गांव मिठ्ठी सुरेरा में अध्यापक के पद पर कार्यरत था। बुधवार को दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

11 दिसंबर को होनी थी शादी
दिल्ली पुलिस में तैनात गांव ढाणी मोहब्बतपुर निवासी सुमन की 11 दिसंबर को हिसार जिले के गांव हरिकोट निवासी युवक के साथ शादी होनी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। मंगलवार को सुमन अपनी ही शादी का कार्ड देने गांव के ही सुनील के साथ गई थी। जब शाम को वह कार्ड देकर लौट रही थी तो ऐलनाबाद के गांव भूरटवाला के पास उनकी कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में सुनील और सुमन की मौके पर ही मौत हो गई थी। सुमन के भाई सुनील की शादी 12 दिसंबर को होनी तय है। सुनील इरिगेशन विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। छोटा भाई कुलदीप अभी पढ़ाई कर रहा है। उसका बड़ा भाई राजेंद्र खेतीबाड़ी करता है। युवक-युवती का बुधवार को पुलिस ने सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें