फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Haryana: कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 15 जून तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

Sat, 11 Jun 2022 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

25 प्रतिशत क्षेत्र में ही बारिश संबंधी गतिविधियां होंगी। 16 जून के बाद प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। हालांकि रात को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके असर से 15 जून तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रदेश पर आंशिक प्रभाव ही देखने को मिलेगा। वहीं 16 जून के बाद प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हो गया है। इसके चलते हरियाणा, दिल्ली व एनसीआर में हवाओं का रुख बदलेगा। इन क्षेत्रों में 25 प्रतिशत में ही बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। हरियाणा में इस मौसम प्रणाली का प्रभाव उत्तरी जिलों पर ही देखने को मिलेगा और पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी व लू दौर जारी रहेगा। 

प्रदेश के बाकी हिस्सों में सीमित स्थानों पर बारिश की गतिविधियां बिखराव के रूप में दर्ज की जाएगी। हालांकि इससे संपूर्ण इलाके में तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इस दौरान बिखराव के रूप में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। उदाहरण के लिए किसी स्थान पर बारिश हो लेकिन दूसरा जिला या तहसील शुष्क रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा धूल भरी हवाएं और कहीं कहीं आंधी की गतिविधियां भी दर्ज हो सकती हैं। हवाओं के बदलाव से वातावरण में आर्द्रता बढ़ेगी और दिन में गरम मौसम के चलते शाम या रात के समय गरज के बादलों का निर्माण हो सकता है, जिससे कम समय में तेज बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। 

46 डिग्री से ऊपर रहा प्रदेश में दिन का तापमान
हरियाणा, एनसीआर दिल्ली के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 43.0 से 47.0 और न्यूनतम तापमान 29.0 से 33.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री ऊपर रहा। गर्मी को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है। 

प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति
  • नूंह एडब्ल्यूएस          46.9
  • हिसार एएमएफयू       46.7
  • महेंद्रगढ़ एडब्ल्यूएस   45.9
  • सिरसा एडब्ल्यूएस      45.9
  • अंबाला एडब्ल्यूएस     45.3
  • रोहतक एडब्लयूएस    45.0
  • भिवानी                     44.1
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें