फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की परेशानी को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव माजरा के 33 केवी सब स्टेशन पर ग्रामीणों ने ताला जड़ कर हांसी चंडीगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। समय पर बिजली सप्लाई नहीं मिलने व बार-बार कट लगाने से ग्रामीणों में काफी रोष था। मौके पर बिजली निगम के एसडीओ मनदीप कुंडू के आश्वसन के बाद ग्रामीणों ने ताला खोला। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई जिसके कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

माजरा निवासी सरपंच प्रतिनिधि रामकेश, दिलबाग सिंह, राजेश, जयबीर, कर्ण सिंग, सीता राम, टेकराम, महेंद्र सिंह, जगबीर, पप्पू मौन, साधु राम, जयभगवान शर्मा, रामरत्न ने बताया कि माजरा गांव ने पावर हाउस के लिए जमीन दी हुई है। जिसका ग्रामीणों को कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं गांव में 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग बिजली का बिल भरते हैं और एक बार गांव को जगमग योजना से भी जोड़ा गया था। उसके बावजूद भी गांव में बिजली की स्थिति खराब है। उन्होंने समस्या को लेकर काफी बार अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार मंगलवार को ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने बिजली घर को ताला जड़कर हांसी चंडीगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही नारनौंद के एसडीओ मनदीप कुंडू मौके पर पहुंचे। उसके सामने ग्रामीणों ने मांग रखी कि दोपहर को 12 बजे से शाम चार बजे तक का शेड्यूल बनाया जाए और पूरी रात लगातार बिना किसी कट के बिजली दी जाए। वहीं किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए मोटर खरीदने की शर्त हटाई जाए। एसडीओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों से बातचीत कर समाधान करवा दिया जाएगा। उसके बाद ग्रामीणों ने रोड व बिजली घर से ताला खोल दिया।
बाक्स
माजरा फीडर में कुछ दिनों से वोल्टेज की दिक्कत चल रही है। ग्रामीणों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। मंगलवार से ही सप्लाई सुचारु कर दी गई है। ग्रामीणों की मांग पर बिजली का शेड्यूल 12 बजे से 4 बजे तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनदीप कुंडू, एसडीओ नारनौंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें