फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्खियों से परेशान तीन गांव के ग्रामीणों ने काबरेल चौक पर साढ़े तीन घंटे लगाया जाम

विज्ञापन
आदमपुर। घर में परात व रोटी पर भिनभिनाती मक्खियां। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। गांव काबरेल-डोभी क्षेत्र में बना पोल्ट्री फार्म बंद कराने के लिए तीन गांवों के ग्रामीणों ने डेढ़ माह में दूसरी बार काबरेल चौक पर साढ़े 3 घंटे जाम लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि मक्खियों ने जीना मुश्किल कर दिया है। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। बता दें कि इससे पहले ग्रामीणों ने 28 सितंबर को जाम लगाकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

ग्रामीण राकेश गोरछिया, शिव कुमार, जयवीर, सुभाष, अमरचंद, रोहतास, प्रह्लाद, भीम सिंह, बलवान, प्रदीप, ओमप्रकाश, विनोद और अनिल ने बताया कि पोल्ट्री फार्म से निकलने वाली बदबू और आसपास फैली गंदगी के कारण गांवों में मक्खियों की तादाद बढ़ती जा रही है। समस्या से परेशान गांव खारिया, डोभी व काबरेल के ग्रामीण सोमवार को सुबह करीब 11 बजे काबरेल चौक पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्रॉली अड़ाकर मार्ग जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि डोभी से काबरेल रोड पर बना यह पोल्ट्री फार्म संचालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। पोल्ट्री फार्म के आसपास करीब 150 ढाणियां, गोशाला और सरकारी स्कूल भी है।
उन्होंने बताया कि प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से लेकर पशुपालन विभाग तक के संज्ञान में मामला लाया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जाम की सूचना मिलते ही हिसार से डीएसपी नारायण चंद, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ सुनील श्योराण, आदमपुर थाना प्रभारी मनदीप कुमार आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर रविवार तक पोल्ट्री फार्म बंद नही किया तो वह खुद इसे ताला जड़ देंगे।

आदमपुर। गांव काबरेल चौक पर जाम लगाकर धरने पर बैठे ग्रामीण व मौजूद पुलिस। संवाद- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें