फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवर मिशन के तहत जिले के नौ गांवों में तालाबों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में राज्य सरकार की तरफ से शुरू किए गए अमृत सरोवर मिशन के तहत जिले के विभिन्न नौ गांवों में तालाबों के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत तालाबों का कायाकल्प किया जाएगा। नवीनीकरण के तहत तालाबों के पानी की क्षमता में बढ़ोतरी, तालाब में आने वाले पानी को शुद्ध करना, ग्रीन बेल्ट, पगडंडी और नाले के निर्माण आदि कार्य संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगाली आंकलान ऱ् अमृत सरोवर मिशन के तहत खंड हिसार प्रथम के गांव मंगाली आंकलान में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने तालाब के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया। तालाब के नवीनीकरण कार्य पर 94.99 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने तालाब परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता पेशल शर्मा आदि मौजूद रहे।
गांव गंगवा ऱ् खंड हिसार प्रथम के गांव गंगवा में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने तालाब के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया। नवीनीकरण कार्य पर लगभग एक करोड़ 6 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। उन्होंने तालाब परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में एसडीएम अश्वीर नैन, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, रामचंद्र गंगवा, रविंद्र सिंह रॉकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव पाबड़ा ऱ् खंड उकलाना के गांव पाबड़ा में श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक ने तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि तालाब के जीर्णोद्धार पर 373.35 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम राजेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार, राजेंद्र लितानी, सरपंच संदीप पूनिया, शमशेर सिंह, मा. बलराज खैरी, सतीश पूनिया, शमशेर भूरिया आदि मौजूद रहे।
गांव सीसवाल ऱ् खंड आदमपुर के गांव सीसवाल में सांसद बृजेंद्र सिंह ने तालाब के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि तालाब के नवीनीकरण कार्य पर 151.02 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
गांव माजरा ऱ् खंड नारनौंद के गांव माजरा में विधायक रामकुमार गौतम ने तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य पर 50.67 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
गांव अलीपुर ऱ् खंड हिसार प्रथम के गांव अलीपुर में विधायक जोगीराम सिहाग ने तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जीर्णोद्धार के कार्य पर 14.76 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
गांव मंगाली झारा ऱ्खंड हिसार प्रथम के गांव मंगाली झारा में जिला परिषद के सीईओ प्रीतपाल ने तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस कार्य पर 76.66 लाख रुपये की धनराशि से विभिन्न कार्य संपन्न कराए जाएंगे।
गांव सोरखी ऱ् खंड हांसी प्रथम के गांव सोरखी में तालाब के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस कार्य पर 61.23 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
गांव सदलपुर : खंड आदमपुर के गांव सदलपुर में तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया गया। जीर्णोद्धार के कार्य पर 115.71 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें