फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा। उपमंडल के एक गांव में दूसरी कक्षा की छात्रा से पड़ोस के ही एक व्यक्ति द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची का रिश्ते में चाचा लगता है और तीन बच्चों का पिता है। आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही दबोच लिया। उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट और धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि वीरवार को बाढड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसके पिता द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी बाहर नौकरी करती है, जबकि तीन बच्चे उसके पास गांव में रहते है। वीरवार को वो खेत में गया हुआ था और बच्चे घर पर थे। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला एवं रिश्ते में चाचा लगने वाला व्यक्ति उसके बेटी को बहला-फुसलाकर घर में ले गया, वहां उसके साथ गलत काम किया। घटना को अंजाम देने वाला खुद तीन बच्चों का पिता है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि इसके तुरंत बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें