फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अलग-अलग हादसे, वन विभाग के कर्मचारी व एक अन्य की मौत

विज्ञापन
सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कागज तैयार करती पुलिस। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां। जिला में शनिवार रात हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसा नेशनल हाइवे-152 डी के समीप हुआ, जिसमें ऊण निवासी वन विभाग कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं, दूसरे हादसे में रानीला निवासी बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बौंदकलां थाना पुलिस ने रविवार सुबह दोनों मृतकों का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। नेशनल हाइवे के समीप हादसे का कारण पेड़ टूटकर गिरना बना जबकि अचीना- रानीला रोड पर हादसा वाहन की टक्कर से हुआ।
विज्ञापन

हादसा : 1 - ड्यूटी से घर लौट रहा था कर्मबीर, पेड़ गिरा तो बाइक समेत नीचे दबा
नेशनल हाइवे के समीप हुए हादसे में ऊण निवासी कर्मबीर (44) की मौत हो गई। मृतक वन विभाग में वर्ष 2005 से अनुबंध पर लगा हुआ था। पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई कुलबीर ने बताया कि वो छह भाई-बहन थे। उसका भाई कुलबीर अविवाहित था और पिछले सत्रह सालों से अनुबंध के तहत वन विभाग में कार्यरत था। फिलहाल वह गांव सांजरवास की नर्सरी में तैनात था। शनिवार शाम को वह अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक पर वापस घर आ रहा था। जब वो रानीला के पास पहुंचा तो आंधी व बारिश के कारण उसके ऊपर पेड़ गिर गया। उसका भाई कर्मबीर बाइक समेत पेड़ के नीचे दब गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। करीब पांच माह पहले ही उसकी तैनाती सांजरवास में हुई थी। जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल श्रीभगवान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
हादसा : 2 - वाहन की टक्कर से घर लौट रहे बाइक सवार ने तोड़ा दम
अचीना-रानीला रोड पर पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूर शनिवार रात एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रानीला निवासी बाइक सवार चरण सिंह (51) की मौत हा गई। अचीना ताल चौकी पुलिस ने रविवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279 व 304-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक चरण सिंह के भाई धन सिंह ने बताया कि वो जमींदारा करता है। उसका भाई चरण सिंह प्राइवेट बस चलाता था। पिछले कई सालों से वह रोहतक-दादरी रोड पर चलता था। शनिवार को वह रात करीब नौ बजे बाइक पर सवार होकर दादरी से अपने गांव रानीला आ रहा था। उसी दौरान अचीना ताल पुलिस चौकी से रानीला की तरफ करीब पांच सौ मीटर चलने पर अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई की मौत हो गई। मृतक चरण सिंह के दो संतान एक चार वर्षीय लड़का व 17 वर्षीय लड़की है। मृतक की बस से करीब दो माह पहले एक हादसा हुआ था, जिसके बाद उसने कुछ दिनों तक बस चलानी छोड़ दी थी और शनिवार को ही वो वापस ड्राइवरी करने घर से गया था।
ऊण निवासी कर्मबीर मौत मामले में हमने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है जबकि चरण सिंह के साथ हुए हादसे में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

- श्रीभगवान, जांच अधिकारी एवं हेड कांस्टेबल, अचीना ताल चौकी

मौके पर पड़ी वन विभाग कर्मचारी की बाइक।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें