फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो दोस्तों ने होटल में किया युवती से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर एक युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसे शहर के एक होटल में बुलाया। यहां आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में चरखी दादरी की रहने वाली युवती ने बताया कि अब उसे पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने तोशाम के सचिन व गांव संडवा के अमित के खिलाफ जीरो जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे चरखी दादरी पुलिस के पास भेजा है।
विज्ञापन

शिकायत में चरखी दादरी के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए चरखी दादरी में आती-जाती थी। सोशल मीडिया पर तोशाम निवासी सचिन से दोस्ती हुई। आरोपी ने शादी का झांसा देकर 6 जुलाई को उसे हिसार बुलाया। इसके बाद वह उसे डाबड़ा चौक के पास एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त अमित को बुला लिया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनवाए। वहीं, घर न पहुंचने पर युवती की मां ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। अगले दिन चरखी दादरी पुलिस होटल में पहुंची और सचिन को पकड़ लिया। इस दौरान युवती ने कोर्ट में सचिन के साथ रहने की इच्छा भी जताई थी, लेकिन बाद में उसे पता चला कि सचिन पहले से शादीशुदा है। उसने चरखी दादरी पुलिस को भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने दोनों नामजद के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे चरखी दादरी पुलिस के पास ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें