फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज से, सीएम भी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक को लेकर जिला पदाधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ सहित अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने बैठक कर भाजपा जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र व पदाधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। गंगवा ने बताया कि सीएम हिसार प्रवास के दौरान विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। कैप्टन भूपेंद्र ने बताया कि 28 मई को होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता अपने विचार रखेंगे। 27 मई को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठनात्मक विषयों पर मंथन किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, महामंत्री प्रवीन पोपली, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्नोई, सचिव देवेंद्र शर्मा देव, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा, अशोक मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें