फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ब्लैक फंगस के दो मरीजों के जबड़ों के हुए ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के कोविड-19 घोषित अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) मरीजों के लिए राहत की बात यह है कि बुधवार से अस्पताल में जबड़ों के ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। पहले दिन ओरल सर्जन डॉ. बंसीलाल बेनीवाल और मेडिकल कॉलेज की दंत विभाग की टीम ने दो मरीजों के जबड़ों का ऑपरेशन किया। हालांकि तीन मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना था, लेकिन एक मरीज बुजुर्ग होने के कारण फिजिकल फिटनेस में पास नहीं हो सका।
विज्ञापन

इनमें से एक मरीज के जबड़े से तीन दांत व गली हुई हड्डी को निकालना पड़ा। दूसरे मरीज में जबड़े के अलावा आंखों में भी संक्रमण फैला हुआ थी। इसलिए आंखों में फंगस को रोकने के लिए ऑपरेशन से इंजेक्शन लगाए गए हैं। इसके अलावा वीरवार को ऑपरेशन के लिए तीन मरीजों को चुना गया। इन मरीजों में भी जबड़ों में संक्रमण फैला है। फिलहाल अस्पताल में 10 और मरीज हैं, जिनके जबड़ों में फंगस अधिक है।
छह नए मामले पहुंच
बुधवार को मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के छह नए मामले पहुंचे हैं। अभी अस्पताल के म्यूकरमाइकोसिस वार्ड में ब्लैक फंगस के 90 मरीज दाखिल हैं। इन्हें मिलाकर कुल मरीजों का आंकड़ा 171 हो गया है। अस्पताल में ब्लैक फंगस के कारण एक मरीजों की मौत भी हुई है। अब ब्लैक फंगस से होने वाली मौत का आंकड़ा 41 हो गया है। एक मरीज ऐसा भी था, जिसका नाक से संक्रमण निकालने का ऑपरेशन हो चुका था। फिर भी उसके जबड़ों में संक्रमण फैल गया।
विज्ञापन

ऑपरेशन करने पर अधिक मिलता है संक्रमण
जिला अस्पताल के ओरल सर्जन डॉ. बंसीलाल बेनीवाल ने बताया कि बुधवार को ऑपरेशन का पहला दिन था। मरीजों की रिपोर्ट भी करीब 10 बजे तक आई। इसलिए ऑपरेशन शुरू करने में करीब 2 घंटे और लगे। बुधवार को दो ही मरीजों के ऑपरेशन हो पाए हैं। जब ऑपरेशन के लिए चुनते हैं तो फंगस संक्रमण कम लगता है। मगर ऑपरेशन के दौरान चेक करते हैं तो संक्रमण अधिक मिलता है। इसलिए उस जगह का गला हुआ काफी हिस्सा निकालना पड़ता है।
190 इंजेक्शन पहुंचे
ब्लैक फंगस से इलाज में कारगर बुधवार को अस्पताल में 190 एंफोटेरेसिन इंजेक्शन पहुंचे। अब दो दिनों से लगातार अस्पताल में दवा आ रही है, जो राहत की बात है। वैसे भी सरकार द्वारा अब मरीजों की संख्या और मांग के मुताबिक ही इंजेक्शन भेजे जा रहे हैं। पहले इन मरीजों की हिस्ट्री मंगवाई जाती है और फिर उसी हिसाब से दवा मिलती है।
16 मरीजों के हुए ऑपरेशन
बुधवार को अस्पताल में ईएनटी विभाग और आंख रोग विभाग की टीम ने ब्लैक फंगस के 16 मरीजों के ऑपरेशन किए गए। आंख रोग विभाग के एचओडी डॉ. प्रवीण रेवड़ी की टीम ने 14 मरीजों के आंखों के साइड में माइनर ऑपरेशन से इंजेक्शन लगाए गए हैं।
आज तीन मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना है
बुधवार को ब्लैक फंगस के दो मरीजों के जबड़ों का ऑपरेशन किया। ये जिला अस्पताल के ओरल सर्जन डॉ. बंसीलाल बेनीवाल ने किए हैं। बुधवार को एक मरीजों की मौत हुई है। अब वीरवार को तीन मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना है।
विज्ञापन

- डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफेसर, दंत रोग विभाग, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें