फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुट्ठी में किसान कुलदीप की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। पुट्ठी गांव के कुलदीप हत्या मामले में बास थाना पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुट्ठी निवासी विनोद व प्रदीप हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस शुक्रवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड की मांग करेगी। रिमांड में आरोपियों से कुलदीप का मर्डर करने से संबंधित गहनता से पूछताछ कर अन्य आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन व अन्य सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन

बता दें कि 23 सितंबर की रात को पुट्ठी गांव में 32 वर्षीय किसान कुलदीप की किसी ने हत्या कर दी थी। 24 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे कुलदीप का शव पुट्ठी गांव के देवाण पाना के दरवाजे के पास गली में पड़ा मिला था। मृतक कुलदीप के परिजनों ने मर्डर होने की बात कही थी। कुलदीप के सिर, माथे व छाती पर चोट के निशान थे। कुलदीप की नाक पर खून लगा हुआ था। वह मुंह के बल वहां खड़ी ट्रॉली के साथ गिरा हुआ था। कुलदीप के शरीर से काफी खून निकला हुआ था। कुलदीप की दोनों चप्पल निकली हुई थी। कुलदीप के शव की यह हालत देखकर परिजनों ने उनकी हत्या होने की बात कही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया था। फोरेंसिक टीम ने घटना से संबंधित सबूत एकत्रित किए। बास थाना पुलिस ने अनिल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने का केस दर्ज किया था।
वर्जन
पुट्ठी निवासी कुलदीप की हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही पुट्ठी गांव के ही रहने वाले हैं। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मंदीप सिंह, थाना प्रभारी बास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें