दिल्ली और फतेहाबाद के ध्यानार्थ
239 ग्राम 99 मिलीग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी पकड़े
फोटो : 46
दिल्ली से नाइजीरियन नागरिक से लेकर आए थे नशीला पदार्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। सीआईए टीम ने पटेल नगर के रेलवे अंडरपास के नजदीक से दो युवकों से 239 ग्राम 99 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी शिव नगर निवासी तिलकराज और मॉल कॉलोनी निवासी अमित के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।
सीआईए टीम इंचार्ज प्रहलाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली से कार सवार दो युवक नशीला पदार्थ लेकर आ रहे हैं। इसके बाद पटेल नगर में रेलवे अंडरपास के नजदीक नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने उन्हें पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास 239 ग्राम 99 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि वह गांव पीरावाली हाल फतेहाबाद निवासी परविंद्र उर्फ सिंकू के साथ मिलकर नशीला पदार्थ बेचते हैं। वह नशीला पदार्थ दिल्ली के नंदा अस्पताल छतरपुर से परविंद्र के नाइजीरियन दोस्त से लेकर आए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही हे।