फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की फर्जी फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर निवासी एक महिला की फोटो को फेस एप से एडिट कर आपत्तिजनक बनाकर वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिव नगर निवासी जोगिंद्र और ढंढूर निवासी मुकेश को शुक्रवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। मामले के संबंध में महिला थाना पुलिस ने 11 नवंबर को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी मुकेश ने बताया कि वह नेटवर्क मार्केटिंग का काम करता है। पहले आयुर्वेदिक दवाई बेचता था और अब तेल बेचता है। उसने बताया कि जोगिंद्र सिंह को वह चार साल से जानता है। दोनों एक साथ मार्केटिंग करते हैं। मुकेश ने बताया कि 9 नवंबर जोगिंद्र ने उसे कहा कि कोई नया काम शुरू करते हैं जिसमें अच्छी कमाई हो। उसके बाद दोनों ने योजना बनाई।
एक हजार रुपये में खरीदी सिम
मुकेश ने बताया कि इसके बाद जोगिंद्र को उसने हिसार स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज के सामने लगे खोखे से एक हजार रुपये में सिम कार्ड खरीदकर जोगिंद्र को दिया। इससे पहले भी जोगिंद्र को एक अन्य सिमकार्ड खरीदकर दिया था। उसके बाद दोनों ने योजना बनाई कि फेसबुक से किसी बड़ी हस्ती की फोटो ले लेते हैं और ब्लैकमेल कर रुपये कमाएंगे।
विज्ञापन

फेसबुक से डाउनलोड की महिला की फोटो
उसके बाद आरोपियों ने फेसबुक से हिसार निवासी शिकायतकर्ता महिला का फोटो डाउनलोड किया। जिस पर उसका मोबाइल नंबर भी दिखाई दे रहा था। उसके बाद आरोपियों ने फेस एप की मदद से उसकी आपत्तिजनक फोटो बनाई। 11 नवंबर को ये फोटो जोगिंद्र के फोन से उस महिला के पास व्हाट्सएप्प पर भेज दी और दो लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। दो-तीन दिन तक उस महिला से रुपयों की मांग करते रहे। उसके बाद सिमकार्ड को तोड़कर फेंक दिया।
महिला मित्र की मदद से खुलवाया बैंक खाता
मुकेश ने बताया कि महिला का स्टेटस देखकर पता किया था कि ये पॉलिटिकल पार्टी से संबंध रखती है और ब्लैकमेल करने पर रुपये दे सकती है। मुकेश ने बताया कि वह लोन दिलवाने का काम भी करता है। उसने अपनी महिला मित्र का खाता कोटेक महेंद्रा बैंक में खुलवा दिया। उसका एटीएम अपने पास रख लिया। जो कि अब जोगिंद्र के पास है। मुकेश ने बताया कि उसकी महिला मित्र को यह मालूम नहीं है कि ये खाता फ्रॉड की नीयत से खुलवाया था।
मांगी थी क्रिप्टो करेंसी
मुकेश ने बताया कि वह मार्केटिंग का काम करते हैं। इसलिए क्रिप्टो करेंसी के बारे में जानकारी है। उन्होंने शिकायतकर्ता महिला से क्रिप्टो करेंसी मांगी। महिला ने जब क्रिप्टो करेंसी के बारे में जानकारी न होने के बारे में बताया तो अपनी महिला मित्र के नाम से खाले बैंक खाते का नंबर देकर उसमें राशि भेजने को कहा। इस पर शिकायतकर्ता ने उन्हें कहा कि वह राशि डलवा देगी। मुकेश ने बताया कि इसी बीच पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें