फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साई में प्रो कबड्डी लीग के लिए हुए ट्रायल, 80 खिलाड़ियों में से 11 का चयन

विज्ञापन
साई में ट्रायल देते खिलाड़ी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। साई(स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) में जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स ने हरियाणा स्टीलर्स टीम के लिए न्यू यंग प्लेयर्स के लिए ट्रायल लिए। दो दिन तक चले ट्रायल में 80 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। ट्रायल देने के लिए तेलंगाना, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात सहित अन्य राज्यों से खिलाड़ी पहुंचे। ट्रायल के दूसरे दिन रविवार को 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

अब चयनित 11 खिलाड़ियों के दोबारा ट्रायल लिए जाएंगे। इनमें से चार खिलाड़ी प्रो कबड्डी लीग में दमखम दिखाएंगेे। जोकि सितंबर से लेकर नवंबर माह तक दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और चेन्नई में होगी। हालांकि दोबारा ट्रायल कब लिए जाएंगे। इसको लेकर अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई है। बता दें, कि शनिवार को ट्रायल के पहले दिन 80 खिलाड़ियों में से 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। रविवार को इन 30 खिलाड़ियों के दोबारा ट्रायल लिए गए। इनमें से फिलहाल 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इस अवसर पर साई से केंद्र प्रभारी हरभजन सिंह, नीर पूनिया, जेएसडब्ल्यू से विष्ण वर्मा, टीम मैनेजर कपिल, बलजीत गिरधर, जेएसडब्ल्यू से मेडिकल कॉर्डिनेटर कृष्ण शर्मा, सुंदरपाल कौर, निर्मल सिंह, सियानंद दहिया, अशोक पूनिया, प्रदीप लांबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें