हिसार। सिरसा हाईवे पर शनिवार दोपहर को चलते ऑटो का टायर निकलने के कारण वह पलट गया और नीचे दबने से गुजरात की रहने वाली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अस्पताल में उपचाराधीन गुजरात की रहने वाली खुशबू ने बताया कि वह बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा और हमारा ग्रुप सिरसा मार्ग स्थित टीटीसी में एक महीने की ट्रेनिंग लेने के लिए आया हुआ है। शनिवार को अवकाश के चलते कुछ सहेलियां संग ऑटो में सवार होकर खरीदारी करने के लिए टीटीसी से शहर की तरफ आ रहे थे। रास्ते में अचानक ऑटो का पिछला एक टायर निकल गया, जिस कारण वह पलट गया और मैं उसके नीचे दब गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने ऑटो के नीचे से निकला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।