फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल करने का दबाव देकर बरवाला बुलाया और दुकान के अंदर बंधक बनाकर गलत काम किया। इस संबंध में पीड़िता की मां ने एचटीएम थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने बरवाला के संजय के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी और 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी शुक्रवार शाम को बिना किसी को कुछ बताए घर से चली गई। उसे रात को तलाशते रहे। शनिवार सुबह वह सेक्टर-13 के सामुदायिक केंद्र के पास मिली। मैं उसे घर ले आया। उसने अपनी चाची को बताया कि बरवाला के संजय ने फोन कर धमकी देकर मुझे बरवाला बुलाया था। उसने कहा था कि यदि तू नहीं आई तो तेरी आपत्तिजनक वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। जिससे मैं डरकर बरवाला चली गई। संजय ने मुझे रात को एक दुकान में बंद करके रखा और मेरे साथ कई बार गलत काम किया। उसने कहा कि अगर, इस बारे में किसी को कुछ बताया तो परिवार वालों को जान से मार दूंगा। पुलिस ने युवक संजय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें