हिसार में अग्रोहा-आदमपुर रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिसार के आदमपुर में शुक्रवार देर रात आदमपुर-अग्रोहा रोड पर गांव कोहली के पास अज्ञात वाहन ने बोलेरो कार को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो में सवार तीन युवकों की मौत हो गई और चार युवकों को गंभीर हालत में हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले और घायल सभी गांव काबरेल के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी देर रात एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव काबरेल में देवीलाल बैंदा के लड़के की शादी थी। जिसकी बरात अग्राेहा गई थी। जिसमें गांव के सात युवक एक बोलेरो में सवार होकर बरात में गए थे। देर रात वापस लौटते समय जब कोहली गांव के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बोलेरो को टक्कर मार दी। जिस कारण बोलेरो में सवार सभी 7 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टर ने तीन युवाओं को मृत घोषित कर दिया।