फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के टैंक में डूबे तीन बच्चे, दो को सुरक्षित निकाला, एक की गई जान

विज्ञापन
पानी के टैंक में गिरे बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास करते हुए। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
खंड के गांव ढाणी रामजस में क्रिकेट खेल रहे तीन बच्चे गांव में पानी के टैंक में डूब गए। ग्रामीणों व पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इनमें से दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से टैंक को खाली करवाया। टैंक में डूबे तीन बच्चों में से 12 वर्षीय आशीष और 13 वर्षीय अभिषेक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 14 वर्षीय रवि की मौत हो गई। रवि को सिवानी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया तो यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल गांव ढाणी रामजस में मंगलवार को कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। उस दौरान गेंद पानी के टैंक में जा गिरी। गेंद लेने के लिए बच्चे जब टैंक की तरफ दौड़े तो अचानक रवि, आशीष और अभिषेक का पैर फिसल गया और तीनों टैंक में जा गिरे। उस दौरान उनके साथ खेल रहे एक बच्चे ने आवाज लगाकर गांव के लोगों को अवगत करवाया। ग्रामीणों की मदद से दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, वहीं एक की मौत हो गई। ये बच्चे आपस में पड़ोसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें