फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टास्क पूरा करने के नाम पर ठगी करने के तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। साइबर थाना पुलिस ने टेलीग्राम यूजर से घर बैठे रुपये कमाने का टास्क पूरा करने के नाम पर 8 लाख 9 हजार की ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के सरिता विहार निवासी मुकेश कुमार, दिल बहादुर और जामिया नगर दिल्ली वासी नूर मोहम्मद को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने शिकायत में बताया था कि 27 अगस्त को उसके व्हाट्सएप पर घर बैठे पैसे कमाने का मैसेज आया। इसके बाद पीड़ित के पास एक लिंक आया और उस लिंक पर क्लिक करते ही एक साइट खुल गई और पीड़ित को मोबाइल नंबर से रजिस्टर्ड किया। लिंक के माध्यम से भेजी गई वेबसाइट पर पीड़ित को टास्क पूरा करने के लिए कहा गया। 28 अगस्त को मैसेज भेजने वाले ने पीड़ित से कहा कि 10 हजार रुपये टेलीग्राम के माध्यम से भेजो। जिस पर पीड़ित ने रुपये भेजे और इसके बदले उसे 10900 रुपये मिले। साथ ही बोनस के रूप में पीड़ित के खाते में 6800 रुपये भी ट्रांसफर किए। इसके बाद पीड़ित को अधिक लालच देकर अलग-अलग तारीख पर कुल 8 लाख 9 हजार रुपये ठग लिए गए। जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि टास्क पूरा करने पर ठगी गई धनराशि को अलग-अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया गया। उन बैंक अकाउंट से उपरोक्त आरोपियों के फोन नंबर जुड़े हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें