फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधारशील सोच और प्रयत्नों से गायों की नस्ल सुधार का कार्य प्रगति पर : प्रो. विनोद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हिसार। लाला लाजपतराय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के कुलपति प्राे. विनोद वर्मा ने बताया कि गायों की नस्ल में सुधार के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए लुवास विश्वविद्यालय में भ्रूण प्रत्यारोपण की एक उत्तम, पूरी तरह से इस कार्य को समर्पित आधुनिक प्रयोगशाला स्थापित की जा चुकी है। इस प्रयोगशाला में लुवास के वैज्ञानिकों की एक टीम, प्रदेश के पशुओं में नस्ल सुधार के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
मंगलवार को पंचकूला के पीब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा गोसेवा आयोग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरियाणा एवं हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के संयुक्त रूप से भ्रूण स्थानांतरण प्रौद्योगिकी व इन विट्रो निषेचन की वर्तमान स्थिति, हालिया प्रगति और भविष्य का परिप्रेक्ष्य पर राष्ट्रीय कार्यशाला एवं विचार मंथन पर सेमिनार आयोजित किया गया। लुवास कुलपति डॉ. वर्मा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवन गर्ग, धर्मबीर मिर्जापुर (चैयरमैन, हरियाणा पशुधन विकास आयोग), पूर्ण मल यादव (उप-चैयरमैन गो सेवा आयोग)व गोसेवा आयोग के सदस्यों सहित पशुपालकों, गोशाला संचालक का स्वागत करते हुए कही।
विज्ञापन


हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने कहा कि गोसेवा आयोग का लक्ष्य गोमाता की उन्नति एवं नस्ल सुधार के लिए हर संभव प्रयास करना है। इस कार्य में आयोग द्वारा समय-समय पर वैज्ञानिक कार्यक्रम एवं गोशालों के लिए हर संभव मदद दी जाती है। आज के समय में वैज्ञानिक सोच की जरूरत है।
विज्ञापन

भ्रूण प्रत्यारोपण विधि के विशेषज्ञ राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड गुजरात से डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि यदि इस तकनीक को पशुपालक के स्तर पर अपनाना है तो वह लागत प्रभावी होनी चाहिए, इसे लागू करने के लिए प्रशिक्षित जनशक्ति और उपभोग्य वस्तुएं आसानी से उपलब्ध होनी चाहिए। डॉ. अजय पाल सिंह असवाल, कलसी, उत्तराखंड डेयरी विकास बोर्ड ने ईईटी-आईवीएफ तकनीक की सफलता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एक छोटे तरल नाइट्रोजन सिलेंडर में हजारों भ्रूण आयात किए जा सकते हैं और इसे सही प्राप्तकर्ता को हस्तांतरित किया जा सकता है। इस मौके पर डॉ. एसपी सिंह, डॉ. नरेश जिंदल समेत करीब 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें