फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारी बच्ची की हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना/हिसार। शराब ठेकेदार रामफल कुंडू उर्फ बच्ची की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार देर शाम तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमित, मनदीप और अंकित को बुधवार हिसार अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि 40 वर्षीय रामफल कुंडू उर्फ बच्ची की 30 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए स्टाफ की तीन और उकलाना थाना की टीम लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार को तीनों आरोपियों को हिसार के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान हत्या में प्रयोग किए हथियारों के बारे में पूछताछ करेगी। बता दें गांव फरीदपुर निवासी शराब कारोबारी रामफल कुंडू उर्फ का शव 30 दिसंबर को उकलाना में शराब ठेके के पास कार में खून से लथपथ मिला था। जांच में पता चला कि उसके सिर में गोली मारी गई थी। पुलिस ने मृतक रामफल के भाई कृष्ण की शिकायत पर फरीदपुर निवासी मनोज व गांव चमारखेड़ा से अंकित, मनदीप उर्फ धौला के विरुद्ध आर्म एक्ट व हत्या का मामला दर्ज किया था।
मृतक के भाई कृष्ण कुमार के अनुसार रुपयों के लेन-देन और ठेके में हिस्सेदारी के चलते फरीदपुर निवासी मनोज, चमारखेड़ा निवासी मनदीप और अंकित ने ही पीटकर और गोली मारकर हत्या की है। मनोज बच्ची के साथ शराब के ठेकों में हिस्सेदार था। रामफल पर शराब तस्करी, मारपीट और फायरिंग करने समेत 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वर्ष 2005 में रामफल के भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें