फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में तीन दिनों में तीसरी मौत, संक्रमित हांसी के 72 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में आने से शनिवार को हांसी की मुल्तान कॉलोनी निवासी 72 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। तीसरी लहर में अब तक की चौथी मौत है। वहीं शनिवार को 398 नए कोरोना संक्रमित के केस सामने आए हैं। हांसी के मुल्तान कालोनी निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग को 21 जनवरी को बुखार और सांस लेने में समस्या के चलते जिंदल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वहां वह एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव मिला। शनिवार दोपहर को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का अंतिम संस्कार कोविड नियमों के तहत हांसी में करवाया गया है। वहीं अब जिले में एक्टिव केस बढ़कर 1710 हो गए है। कोरोना के बढ़ते केस और मौत होने से विभाग के अधिकारी चिंतित हैं, हालांकि इस बात से भी राहत है कि मरीज स्वस्थ भी जल्द हो रहे है। हिसार में तीसरी लहर में कुल 3564 संक्रमित मिल चुके है। इनमें से 1710 एक्टिव है, जबकि 1854 स्वस्थ हो चुके है। वहीं अब शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी संक्रमण बढ़ने लगा है। इसके अलावा जेल से संक्रमित मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन

बाक्स
- सलाखों के पीछे लगातार बढ़ रहा संक्रमण
- सलाखों के पीछे संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को मिले कोरोना के मामलों में कोविड जेल और सेंट्रल जेल से 29 संक्रमित मिले है। इनके अलावा 17 डाक्टरों समेत 41 हेल्थ वर्कर, 65 विद्यार्थी, पुलिसकर्मी, जीजेयू से स्टाफ, पुलिसकर्मी, स्कूल टीचर, प्रोफेसर, गृहिणियां सहित अन्य संक्रमित मिले हैं। अब गांव में भी कोरोना संकमण फैलने लगा है। सिसाय कालीरावण, मंडी आदमपुर, उकलाना, बालक में संक्रमित मिले है। इनके अलावा शहर की अन्य कालोनियों से संक्रमित मिले है।
बाक्स -
रिकवरी रेट लगातार हो रहा कम
- जिला सर्विलांस आफिसर डा. सुभाष खतरेजा ने बताया कि कोरोना के मामले लगातार मिलने से रिकवरी रेट घटकर 95.04 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि जिले में आठ लाख 62 हजार 811 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 57 हजार 566 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 54 हजार 711 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 की पहली लहर में 327, दूसरी लहर में 814 तथा तीसरी लहर में चार संक्रमित की मौत हुई है।
विज्ञापन

बॉक्स
-गंभीर बीमारी वाले मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो रही तीसरी लहर -
जिले में कोरोना से अब तक के मौत के मामलों में देखने में आया है कि कोरोना ने तीसरी लहर में शुगर, किडनी की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अधिक प्रभावित किया है। हिसार में तीसरी लहर में दम तोड़ने वाले संक्रमितों में शुगर, किडनी की समस्या देखने को मिली है। हांसी के बुजुर्ग को भी यहीं समस्या देखने में आई है। दो मौत के मामले हांसी से और दो हिसार शहर से आ चुके है। हाल ही में मिलिट्री अस्पताल में 56 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा था। इस महिला को भी शुगर, किडनी की समस्या थी।
बाक्स
- यादव धर्मशाला में मरीज घटकर रह गए 36
- शनिवार को यादव धर्मशाला में मरीजों की संख्या घटकर 36 रह गई। सात दिन का क्वारंटाइन का समय पूरा होने पर यहां से 15 मरीज स्वस्थ होकर वापिस जेल भेज दिए गए।
बाक्स
-कोरेाना से अब तक हुई मौतें -
पहली लहर में 327
दूसरी लहर में 814
तीसरी लहर में 4
बाक्स
-हिसार में पिछले पांच दिनों में मिले कोरोना के केस
22 जनवरी 398
21 जनवरी 340
20 जनवरी 487
19 जनवरी 430
18 जनवरी 246
- हिसार में कोरोना से चौथी मौत हुई है। हांसी के एक बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। जिले में सैंपलिंग बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए टीम निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन

डा. सुभाष खतरेजा, सर्विलांस अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें