फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह चोरी का पता चला, शाम तक पुलिस ने पकड़ा गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव पनिहारी से ब्याना खेड़ा मार्ग स्थित एक प्लांट से बुधवार रात चोरों ने करीब 6 लाख रुपयों की बिजली की केबल चोरी कर ली। प्लांट पर चल रहे कार्य के इंचार्ज गांव चूली बागडिय़ान निवासी अनिल कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पिकअप गाड़ी का नंबर व उसमें सवार लोगों के नाम-पते पुलिस को बताए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू और शाम तक मामले को सुलझा भी दिया। पुलिस ने मामले में गांव बवानी खेड़ा निवासी सरोज, मूर्ति, भाटला निवासी सुदेश, रोहनात निवासी कविता, लोहारी राघो निवासी धर्मो, सोनिया उर्फ मित्रा, रिवासा निवासी सोनू व रोहतक की इंद्रा कॉलोनी निवासी शीला देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का 6 लाख रुपयों का माल व गाड़ी भी बरामद की है।
16 हजार की नकदी लूटने का आरोपी काबू
बाइक लिफ्ट देकर 16 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जिला रेवाड़ी के गांव राजपुरा निवासी प्रदीप व पंजाब के जिला संगरूर के गांव पडोली निवासी राज कुमार के तौर पर हुई है। शुक्रवार इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। इस बारे में गांव मतलोडा निवासी सन्नी कुमार ने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें